पंजाब

कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण केम्प का आयोजन

तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): प्रतिज्ञा-एक नई सोच संस्था के द्वारा रविवार को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण केम्प का आयोजन भम्बोताड़ हार में किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के 84 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 30 लोगों को पहली, 19 लोगों को दूसरी और 35 लोगों को बूस्टर डोज़ लगाई गई।

प्रतिज्ञा हमेशा की तरह तलवाड़ा वासीयों की सेवा में कार्यरत रहेगी। इसके साथ ही लोगों से ये अपील भी करती है कि कोविड से बचाव के लिए कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन करते रहें। मास्क का उपयोग जारी रखें और टीकाकरण ज़रूर कराएं। इस केम्प के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रतिज्ञा, स्वास्थ्य विभाग में डा• अनुपिंदर (एस एम ओ भोल), डा• लस्कर (एम डी), डा• विशाल धरवाल (एम ओ) का धन्यवाद करती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मेम्बर इंदु बाला, रजनी बाला, सीमा, हरभजन, शांति, ऊषा, सुमन, कुलदीप आदि के सहयोग के लिए धन्यवाद करती है। इस केम्प में प्रतिज्ञा की ओर से टीम मेम्बर शिवम बख्शी, नरेंद्र पुरी, मुकेश पुरी, मोनिका ठाकुर, गौरव शार्दा, योगेश कौंडल, प्रीती शर्मा, ईशू शर्मा, रश्मि कश्यप, स्वान्ती पुरी, अमन सिक्का, सुचिका, अंकुश शर्मा आदि ने उपस्थित रह कर अपना योगदान दिया।

Related posts

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा

दूध की थैलियां ले उड़े 4 किशोर, CCTV ने खोली पोल दुकानदार बोला नवरात्रे हैं भाई, माफ कर दिया

error: