अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी क्षेत्र के सोनापुर पंचायत स्थित चकोरबा गांव में बिजली के पोल से बांधकर एक युवक को पिटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इधर मामले में युवक की बहन गुलेसा खातून ने चकोरवा गांव के मोजीबुर रहमान सहित उसके पुत्रों पर अपने भाई जहांगीर की हत्या किए जाने की नियत से अपहरण कर ले जाने व बेरहमी के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके साथ भी इज्जत लूटने की नियत से अर्धनग्न करने का आरोप लगाते हुए बथनाहा ओपी में आवेदन दिया है। वहीं मामले में ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार युवक नशा करने का आदि है तथा अपने नशे की दवाई की खुराक के लिए चोरी चकारी कर राशि का प्रबंध करता है। जिस कारण वह गांव में इससे पूर्व भी चोरी के कई वारदात को अंजाम दे चुका है। मगर शनिवार को चोरी करने गए जहांगीर पकड़ा चला गया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा उसे बिजली के पोल में बांध कर पीटा जिसके बाद में वीडियो वायरल हो गया और मामले ने एक नया मोड़ आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनलोगो ने युवक को पहले पुलिस के हवाले करने के लिए बथनाहा ओपी को सूचित किया था। मगर काफी देर बाद पहुंचे बथनाहा ओपी के दफेदार ने कहा कि युवक को छोड़ दो। थाना में देने से कोई फायदा नहीं फिर कुछ दिन बाद तो छूटकर आ ही जाएगा। जिसके बाद उस युवक को ग्रामीणों ने छोड़ दिया। बाद में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मामले को बढ़ाने की बात कही जा रही है। वहीं मामले में बथनाहा पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले में ओपी अध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने कहा कि जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
