क्राइमताजा खबरेंबिहार

तमंचे पर डिस्को, शादी समारोह में दो दो तमंचे पर वार बालाओं के ठुमके का वीडियो वायरल….

नालंदा(राकेश कुमार): एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ बार बालाओं के ठुमके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisements
Ad 1

एक नहीं बल्कि दो दो कट्टा अपने हाथों में लेकर वह नृत्य कर रही है । वायरल वीडियो नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव का बताया जा रहा है । ग्रामीणों की मानें तो गांव में चेला पासवान के घर 13 अप्रैल को बेटी के शादी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें वार बालाओं को बुलाया गया था । वायरल वीडियो में वार बाला हाथ में कट्टा लिए दिख रहा है । वहीं उसके साथ ठुमका लगा रहा युवक चेला पासवान का पुत्र पिंटू कुमार बताया जा रहा है। लोगों की माने तो इस गाना के दौरान करीब 5 राउंड फायरिंग भी की गई । नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि वीडियो उन्हें उपलब्ध कराया गया है । पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है । नालंदा में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी तमंचे पर डिस्को हो चुका है । कार्रवाई नहीं होने से इस तरह के आयोजन करने वाले लोगों के हौसले बुलंद रहते हैं । और खुलेआम अवैध हथियारों के प्रदर्शन करने से बाज नहीं आते हैं।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: