बिहार

गोराडीह थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा एक गिरफ्तार!

भागलपुर(इक़बाल मुकेश सिंह): गोराडीह थाना क्षेत्र के कहरपुर में विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के साथ-साथ एक हथियार तस्कर को धर दबोचा है । डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने बताया कि भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम को यह गुप्त सूचना मिली थी कि गोराडीह थाना क्षेत्र के कहरपूर में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री में हथियार निर्माण का काम चल रहा है । जिसके बाद सीनियर एसपी ने विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन मामले के उद्भेदन को लेकर किया । जिसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में गोराडीह थाना पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के जवानों ने कहरपुर में छापेमारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए एक देसी ,पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस , कई अर्ध निर्मित हथियार और बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के साथ हथियार तस्कर मोहम्मद साहेब को धर दबोचा । डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि मोहम्मद साहब का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है ।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: