बिहार

फुलवारी में मतदान केंद्र के पास पार्टी का झंडा लगा स्कॉर्पियो लेकर पहुंचे वाले विधायक गोपाल रविदास

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): विधान परिषद चुनाव के दौरान सुबह सुबह मतदान करने पहुंचे भाकपा माले के विधायक गोपाल रविदास भाकपा माले पार्टी का झंडा लगा गाड़ी लेकर प्रखंड परिसर में मतदान को पहुंचे तो उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन दे डाला है। विधायक जी चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज कराने की निर्वाचन अधिकारियों की कार्रवाई के बीच काफी नाराजगी का इजहार किया। विधायक ने कहा कि चुनाव चिन्ह वाला झंडा नहीं लगा हुआ था बल्कि उनकी गाड़ी पर उनकी पार्टी का झंडा लगा हुआ था जिसे वह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मानते।

सोमवार को पटना में हो रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर फुलवारीशरीफ प्रखंड परिसर में अजीबोगरीब मामला देखने को मिला । फुलवारी शरीफ के स्थानीय विधायक गोपाल रविदास अपनी गाड़ी में पार्टी का झंडा लगाए प्रखंड परिसर पहुंच गए । इस मामले को लेकर जब वहां उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट से बातें की गई तो उन्होंने कहा कि नियमानुसार उचित कार्रवाई होगी । स्थानीय विधायक इसे आचार संहिता नहीं मानते हैं उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि क्या वे पार्टी की झंडा को अपने गाड़ी से उखाड़ कर फेंक दें।

बताते चलें कि सोमवार 4 अप्रैल को पटना के विभिन्न बूथो पर विधान परिषद का चुनाव चल रहा है । इसी क्रम में फुलवारी शरीफ के स्थानीय विधायक गोपाल रविदास अपनी सरकारी गाड़ी से फुलवारी शरीफ प्रखंड पहुंचे । बताते चलें कि गोपाल रविदास फुलवारी शरीफ से भाकपा माले के विधायक हैं।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!