बिहार

अररिया में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में सोमवार को स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधान परिषद सदस्य पद का चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ।

मतदान करने पहुंचे प्रखंड प्रमुख सहित ,जिला परिषद , मुखिया, वार्ड सदस्य, समिति सदस्य जन प्रतिनिधियों ने शांति पूर्ण मतदान किया ।जिसमें कुल 431 जनप्रतिनिधियों ने (99.99 %)मतदान किया। वहीं मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ बीच-बीच में अधिकारियों की मॉनिटरिंग होती रही। चुनाव पर्यवेक्षक एवं पदाधिकारियो का आना-जाना लगा रहा। वहीं मतदान केंद्र पर सुरक्षा को लेकर सभी प्रखंडों में थाना अध्यक्ष सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहे।

Related posts

पटना एयरपोर्ट पर एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक 2026 का शुभारंभ, कर्मचारियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया

एम्स गोलंबर के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, अधिवक्ता की मौके पर मौत; बेटे से मिलने जा रहे थे अखिलेश प्रसाद