क्राइमताजा खबरेंबिहार

Breaking News : पटना में व्यापारी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के फुलवारी शरीफ में टमटम पड़ाव के पास आजाद मार्केट में गुरुवार की देर रात एक 30 वर्षीय शख्स को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या के प्रयास किया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने खून से लथपथ चिंताजनक अवस्था में घायल व्यापारी को पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया है । घटनास्थल पर के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने कई राउंड ताबड़तोड़ गोलीबारी की है जिसका निशान वहां बिखरे पड़े कई खोखे बता रहे हैं। इस वारदात में 9 एमएम कैपिटल का इस्तेमाल किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि एक बाइक सवार दो कि संख्या में अपराधियों ने आजाद मार्केट में घुसकर टमटम पड़ाव के पास हुसैन प्लाजा में रहने वाले करीब 30 वर्षीय शख्स तस्वीर मलिक को गोली मार दी।

Advertisements
Ad 1

घटना के बाद आजाद मार्केट और टमटम पड़ाव इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस बीच भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर अपराधी चार से पांच राउंड गोलीबारी करते हुए आराम से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। वही अपराधियों के भाग जाने के बाद दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फुलवारी शरीफ थाना के पुलिस ने घायल अवस्था में तस्वीर मलिक को इलाज के लिए पटना एम्स ले गए जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है । पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस का कहना है कि तस्वीर मलिक यहां मार्बल का व्यापार करते थे । मार्बल के व्यापार करने के बाद तस्वीर मलिक विदेश में कमाने चलेगा और साथ में जमीन का कारोबार भी करते थे। तस्वीर मलिक का खोजा ईमली के नजदीक एक स्वीट्स शॉप मक्खन भोग दुकान भी है। थाना अध्यक्ष आर रहमान का कहना है पुलिस हर पहलू पर तहकीकात कर रही है। पुलिस को मौके से कई खोखा बरामद हुआ है।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: