क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में हत्या की खबर अफवाह!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): पटनासिटी क्षेत्र में उस वक्त लोगों में डर का महौल कायम हो गया जब व्यक्ति की हत्या की ख़बर तेजी से फैलने लगी। लोगों ने बताया कि ये क्या हो रहा आज फिर किसी की हत्या हो गई। स्थानीय लोगों में इस ख़बर से सनसनी फैलने लगी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के पानी टँकी में हुई हत्या की ख़बर तेजी से फैल रही झूठी खबर निकली है। स्पष्ट नही हो सका है कि आखिर हुआ क्या था। बस हत्या की ख़बर तेजी से फैल रही।

Advertisements
Ad 1

हत्या की ख़बर तेजी लोगों में फैलने लगी। कुछ ही देर में तमाम लोगों तक यह अफवाह पहुंच गई। जिससे मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो गई और लोग घरों से बाहर निकलने लगे। भगदड़ की स्थिति कायम हो रही थी। इस बीच पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तुरन्त ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई लेकिन, मौके पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। अभीतक लोगों में हत्या की ख़बर तेजी से फैल रही है। हालांकि स्थानीय लोगों से न्यूज़ क्राइम 24 की हुई बातचीत में बताया कि आज 1 अप्रैल है और इसी को लेकर हो सकता असामाजिक तत्वों के लोगों ने अप्रैल फूल बनाया हो। तो पुलिस-प्रशासन से बात करने पर पता चला कि ऐसी कोई घटना की ख़बर नही मिली है। पुलिस टीम लगी हैं। तो दूसरी तरफ इस तरह के हरकत से लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। इसलिए गलत ख़बर को शेयर ना करें खुद जागरूक रहे और दूसरों को भी करें।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: