झारखण्ड

भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्तडीएसपी ने कहा नहीं बक्से जाएंगे कोयला तस्कर

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): कतरास रामकनाली ओपी थाना क्षेत्र के बुट्टू बाबू बंगला के समीप लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने शुक्रवार को छापामारी किया. छापामारी में करीब 30 टन से अवैध कोयला जब्त किया गया। डीएसपी की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गई। छापामारी दल को देखकर कोयला का भंडारण कर रहे तस्कर भाग निकले। छापामारी में रामकनाली ओपी पुलिस सहित सीआईएसफ बल मौजूद थीं। छापामारी के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी निशा मुर्मू ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यहां छापामारी की गई है किसी भी सूरत पर बाघमारा मे अवैध कोयला का कारोबारी नहीं चलने नही दिया जाएगा और कोयला तस्कर बख्शे नहीं जाएंगे । धंधेबाजों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगी।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया