मनेर(आनंद मोहन): दियारा बचाओ भारत बचाओ परिषद के बैनर तले समाजसेवी मितन कुमार के साथ बकाया राशन को लेकर मनेर प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी कोई भी सरकारी अधिकारी अनशनकारी से मिलने तक नहीं पहुंचे हैं। जिससे अनशन कारियों में रोष व्याप्त है। बताते चलें कि बीते माह अक्टूबर और नवंबर 2020 का राशन 12 पंचायतों में नहीं बांटा है। 2022 के जनवरी माह में भी सराय पंचायत के 300 परिवार एवं सिंघाड़ा के 100 परिवारों को राशन वितरित नहीं हुआ है।

जिससे लोग इसकी शिकायत प्रखंड से लेकर जिला के तमाम अधिकारियों से की है। उसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने आमरण अनशन शनिवार से शुरू कर दी है। अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए आमरण अनशनकारी मितन कुमार ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक अनिश्चितकालीन के लिए हमारी अनशन जारी रहेगी।
