जमुईताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी के रामबाग में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भाग रहा चोर पकड़ाया!

1645239786189

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में इनदिनों मोबाइल और चेन स्नैचर की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। स्नैचर गिरोह पटना के हर थाना क्षेत्र में सक्रिय है और आए दिन छिनतई की घटना को अंजाम देकर आसानी से चलते बनते है। जिसको लेकर पटना पुलिस गस्ति बढ़ा दी है और टीम गठित कर ऐसे उच्चकों को पकड़ने में जुट गई है। वहीं उच्चके बच्चे को भी अपना शिकार बनाते हुए छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे है। लेकिन इस बार की छिनतई विफल हो गई और चोर सीधा थाना पहुंच गए।

ताजा मामला है चौक थाना क्षेत्र के रामबाग के पास का, जहां दो चोर एक बच्चे के गले से लॉकेट काट कर भाग रहे थे कि तभी आसपास के लोगों की नजर उसपर पड़ी और लोगों ने चोर को पकड़ लिया और सीधा उसे चौक थाना को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपना नाम एक का नाम मनोज और दूसरे का नाम राजकुमार बताया है। जिसके पास से पुलिस ने सोने का लॉकेट को बरामद कर लिया है। और आगे की कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!