क्राइमताजा खबरेंबिहार

परिमार्जन पोर्टल पर फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी संजीत कुमार गिरफ्तार!

मनेर(आनंद मोहन): ऑनलाइन परिमार्जन पोर्टल पर फर्जीवाड़ा रसीद काटने के मामले में मनेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मनेर के पड़ाव पर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के वाजितपुर के निवासी जगजीवन राम का पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तारी की पुष्टि मनेर थाना के अनुसंधानकर्ता रामजीत सिंह यादव ने की। अनुसंधानकर्ता रामजीत सिंह यादव ने बताया कि संजीत कुमार के ऊपर धोखाधड़ी का मामला मनेर अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के द्वारा दर्ज कराया गया था। जिसका कांड संख्या 101/ 22 दर्ज की गई थी। कांड का अनुसंधान जारी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने आईआईटी पटना, एफडीडीआई बिहटा और हीरो साइकिल्स यूनिट का दौरा किया

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना : 11 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

सीएम सम्राट चौधरी ने की वित्त और आंतरिक संसाधन विभागों की समीक्षा

error: