ताजा खबरेंबिहार

आरपीएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पद पर प्रो० डॉ० शिवचन्द्र सिंह की नियुक्ति को लेकर उत्साह

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): रामेश्वरदास पन्नालाल महिला महाविद्यालय पटना सिटी में आज प्रो० डॉ० शिवचन्द्र सिंह ने प्रभारी प्राचार्य पद पर योगदान दिया है। महाविद्यालय परिवार सहित पटना सिटी के नागरिकों बुद्धिजीवियों एवं साजसेवियों में प्रो० शिवचन्द्र के प्रभारी प्राचार्य पर नियुक्ति को लेकर उत्साह है। भरपूर गर्मजोशी के साथ पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्रम् एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक कुलदीप सिंह, रमनवीर सिंह, डॉ . हेमलता, रामनेरश सिंह, बृजनंदन सिंह, राजकुमार, भोला राम, मालती देवी, सत्येन्द्र कुमार, कृत नारायण प्रसाद, राजेश कृष्णा, ललिता शर्मा, श्रेया शर्मा, रमण कुमार आदि ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। पटना सिटी के पूर्व पार्षद शिव मेहता एवं राजेन्द्र प्रसाद मेहता ने शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया और बधाइयां दी।

Advertisements
Ad 1

अभिभावकों में अमन कुमार, मनोज कुमार, अमरनाथ प्रसाद, अजीत कुमार वर्णवाल, नीरज कुमार, पंकज कुशवाहा आदि ने बधाइयां दी और कॉलेज को आगे ले जाने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज के गौरव को पुनर्स्थापित करना, नैक से प्रत्यंकन कराना, शैक्षिक एवं बौद्धिक गतिविधियों को सुचारू करना, खेल-कूद एवं समाजोपयोगी गतिविधियों को गति देना, छात्राओं को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रखना कैरियर ओरियण्टेड पाठ्यक्रम शुरू करवाना, शिक्षकों की कमी को पूरा करना, अध्ययन अध्यापन को पटरी पर लाना आदि अनेक प्राथमिकतायें हैं और इन सबके ऊपर युद्ध स्तर पर प्रयास मेरा ध्येय है और मैं पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ इसको पूरा करके ही दम लूंगा और आज ही नहीं अभी से शुरू भी कर दिया हूँ। अगले महीने में आप परिवर्तन महसूस करेंगे । भवन पर मेरा जोर नहीं है, मैं भावना की कद्र करता हूँ। छात्राओं शिक्षकों में पढ़ने-पढ़ाने की उत्कट भावना पैदा करने की कोशिश रहेगी। नैतिकता एवं अनुशासन को महत्त्व दिया जायेगा। कॉलेज कर्मचारियों को छात्राओं एवं अभिभावकों के प्रति जवाबदेह बनाया जायेगा।

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च

error: