क्राइमताजा खबरेंबिहार

अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या!

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के अवस्थी घाट पर बीते देर रात में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या के विरोध में आक्रोशित व परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर दानापुर तकियापर मोड़ के पास आगजनी कर सड़क जाम कर हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक ठेले चालक का काम करता था और परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ लोग शाम को घर से बुलाकर ले गए थे। मृतक युवक की पहचान अवस्थी घाट तकियापुर के रहने वाला कृष्णा साव का 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद एवं दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचकर शव कब्जे में लेकर अनुमंडलीय पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया गया तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ। सड़क जाम 1 घंटे तक रहा। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की एक गोली सिर में लगने से मौत हुई है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: