बोकारो(न्यूज़ क्राइम 24): थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट की क्षमता वाली प्लांट-ए में 1 जनवरी को पुन: विद्युत उत्पादन ठप हो गया. दो दिन पूर्व 30 दिसंबर को भी उत्पादन ठप हुआ था. इस संबंध में परियोजना प्रधान सुशांत सनिग्रही ने कहा कि ट्यूब लीकेज के कारण सुबह से विद्युत उत्पादन ठप है. इस प्लांट से बिजली उत्पादन ठप होने के बाद राष्ट्रीय ग्रीड से प्लांट और कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति की जा रही है. प्लांट के बॉयलर एरिया स्थित सेफ्टी वॉल्व में ट्यूब लिकेज होने पर विद्युत आपूर्ति में बाधा आई है. ट्यूब लिकेज का मरम्मत किया जा रहा है. 2 जनवरी से विद्युत आपूर्ति फिर शुरू होगी.
previous post
