बिहार

सड़क हादसे में युवक की मौत , मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने आगजनी कर किया सड़क जाम

बिहार(राकेश नालंदा): गिरियक थाना क्षेत्र के काली विगहा के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक युवक मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी निवासी स्वर्गीय सीताराम पासवान का पुत्र गौतम कुमार है । मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सोहसराय चौक करुणाबाग मोड़ पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया ।परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर से राजमिस्त्री के साथ काम करने के लिए बस पर सवार होकर गिरियक गया था। जहां बस से उतरने के बाद सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। मृतक शिशुपाल और गौतम की शादी मार्च महीने में होने वाली थी । सड़क जाम की सूचना मिलते ही सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया ।

Advertisements
Ad 1

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: