क्राइमबिहार

पीट-पीट कर मार डाला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना में सरेआम मामा भगना को किडनैप कर अपराधियों ने हॉकी स्टिक और चाकू से मामा और भगना को जमकर की पिटाई। जिससे मामा की मौत हो गई है भगना जान बचाकर भागने में सफल रहा। यह पूरा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके के रहने वाले मामा अमित उर्फ गोलू और भागना श्रीकांत को सोमवार की रात कल्लू यादव और छोटू यादव अन्य साथियों के साथ मिलकर किडनैप कर लिया और कुमहरार एक कमरे में ले जाकर मामा और भागना को पिटाई की, करीब 12 की संख्या में किडनैपर दोनों को लगातार पिटाई करते रहें मामा किडनैपर से 10 से ₹15000 उधार लिए हुए था, रुपए नहीं देने पर किडनैपर चाकू और स्टिक लाठी-डंडे से पिटाई करते रहें। परिजनों ने कैश और चेक के माध्यम से रुपए भी दिए इसके बावजूद भी किडनैपर रहम नहीं किया लगातार मामा भांजा रहम की भीख मांगता रहा लेकिन अपराधियों के सामने मामा भांजा की एक न चली अंत में मामा का अपराधियों ने मर्डर कर ही दिया और फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

राजधानी पटना में सरेआम हुई हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले में मौन है 12 घंटे से ज्यादा समय बीत गए हैं पटना पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि कल रात से पुलिस को पूरी जानकारी दे रहे हैं लेकिन हत्यारे को पुलिस नहीं पकड़ रही है।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: