ताजा खबरेंबिहार

पटना एम्स में कोरोना से जंग हार गई 53 साल की सुषमा देवी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में पिछले 9 दिनों से भर्ती कोरोना संक्रमित 53 साल की सुषमा देवी आखिरकार कोरोना से जंग हार गई। पटना के खगौल के सरारी के पास अग्रणी होम्स के अपार्टमेंट में रहने वाली महिला सुषमा देवी को पटना एम्स में इसी महीने 17 तारीख को भर्ती कराया गया था। पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एम्स में भर्ती मरीजों में पटना के दो एवं मुजफ्फरपुर व भोजपुर के एक एक कोरोना संक्रमित मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक महिला मरीज की मौत कोरोना के इलाज के क्रम में हो गई है। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना गाईड लाइन का पालन करने की अपील भी की है।

Related posts

पिटाई के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार

खुसरूपुर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, रात 2 बजे से ही कतारबद्ध हैं श्रद्धालु

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

error: