बिहार

संकुल संसाधन केंद्र नवाबगंज में हुआ पुस्तक मेला का आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिला अंतर्गत नवाबगंज पंचायत स्थित संकुल संसाधन केंद्र, नवाबगंज में गुरुवार को पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। संकुल संसाधन केंद्र नवाबगंज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नरपतगंज के आदेश के आलोक में बच्चों को शत प्रतिशत पुस्तक उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पुस्तक मेला का आयोजन करवाया गया l पुस्तक मेला में सरस्वती बुक सेन्टर, ब्लॉक रोड फॉरबिसगंज को अधिकृत किया गया l विक्रेता द्वारा विभागीय दर पर बच्चों को पुस्तक उपलब्ध करवाया गया l बताते चलें कि संकुल अंतर्गत कुल 9 विद्यालय हैं लेकिन एक भी विद्यालय के शिक्षक मेले में उपस्थित नहीं हुए, और ना ही अन्य किसी भी विद्यालय के बच्चे ने ही आकर अपना पुस्तक खरीदा। इस मौके पर संकुल संचालक सह प्रधानाध्यापक बालेश्वर प्रसाद दास एवं अधिकृत पुस्तक विक्रेता उपस्थित थे। वहीं पुस्तक विक्रेता राहुल कुमार ने बताया कि मात्र 10 बच्चा मध्य विद्यालय नवाबगंज के ही पुस्तक खरीदा, बाकी बचे विद्यालय के बच्चे पुस्तक खरीदने नहीं आए और ना ही मेले में किसी भी विद्यालय का शिक्षक ही उपस्थित हुए।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: