बिहार

1200 बोतल नेपाली शराब को एसएसबी जवानों ने किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत डूबरबन्ना एसएसबी बीओपी जवानों के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात्रि 1200 बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब को किया जप्त।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि करीब 10:00 बजे सीमा पिलर संख्या-192pp-3 महेश पट्टी के समीप जवानों ने सूचना के आधार पर नाका लगा दिया। कुछ देर इंतजार के बाद नेपाल के तरफ से आ रहे शराब लेकर तस्कर ने एसएसबी जवानों को देख शराब छोड़ कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा। जप्त शराब की कागजी खानापूर्ति के बाद गुरुवार को घूरना ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी के इस अभियान में एएसआई निर्मल विश्वास एवं अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: