बिहार

एसएसबी जवानों ने नेपाल से तस्करी कर ला रहे दो बैल एक बछड़ा एवं एक मोटरसाइकिल को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी पथराहा बीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ला रहे दो बैलों एवं एक बछड़े सहित मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया।

इस संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 20/12/2021 समय करीब सुबह 5:55 बजे बॉर्डर पिलर संख्या 189/03 से करीब 05 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में ले आ रहे दो बैलों,एक बछड़े को जप्त करने में सफलता पाई,तो वहीं इस मामले में दो व्यक्ति मानिकपुर निवासी दिनेश यादव एवं कप्तानगंज निवासी सरोजीत मेहता को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया एवं एक मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया। कागजी खानापूर्ति करते हुए जवानों ने जप्त किये गए बैलों एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को फुलकाहा थाना पुलिस को सोमवार को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

11वें आयुर्वेद दिवस पर प्रदर्शनी और मिनी एक्स्पो का आयोजन

मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार की बेटियों के लिए गौरवपूर्ण सौगात : संजय सरावगी

पथ निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में भागलपुर कमिशनरी के अंतर्गत संचालित सड़क, पुल एवं ROB परियोजनाओं की समीक्षा

error: