क्राइमबिहार

बैरिया बस स्टैंड से हाजीपुर ले जाया जा रहा विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक धंधेबाज हुआ गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना में शराबबंदी को लेकर सरकार की सख्ती के बाद संपतचक बैरिया बस स्टैंड के पास से राम कृष्णा नगर थाना पुलिस ने एक बैग की तलाशी के बाद अंग्रेजी शराब और बियर की कई बोतलों को बरामद किया है । पुलिस ने शराब और बियर के साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पूछ पूछताछ के दौरान वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि अंग्रेजी शराब और बीयर वह बेचने के लिए अपने जिले में हाजीपुर ले जा रहा था। राम कृष्णा नगर थाना अध्यक्ष जहांगीर आलम खान ने बताया कि शराब तस्कर मनीष कुमार के पास से 8 पीएम के 7, मैजिक मोमेंट के दो और किंगफिशर बियर के 6 बोतल बरामद किए गए हैं । इनके पास से एक मोबाइल भी मिला है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में पूर्व मुख‍िया की हत्‍या, गुस्‍साए लोगों ने आगजनी जाम की ब‍िहटा-औरंगाबाद सड़क

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई : 78 बोरी यूरिया व मिनी ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार!

error: