बिहार

सरकारी मापदंड के विपरीत हो रहा है सड़क मरम्मत कार्य

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती पंचायत नवाबगंज के वार्ड संख्या-07 कोशिकापुर स्थित नेपाल सीमा से सीमा सड़क तक आने वाले सड़क के जर्जर स्थिति के संबंध में कई बार प्रमुखता से खबर छापने के बाद अब मरम्मत कार्य बरसों बाद प्रारंभ तो किया गया, परंतु सरकारी मापदंडों के विपरीत संवेदक के द्वारा कार्य किया जा रहा है।

बताते चलें कि कार्य प्रारंभ हुआ लगभग एक सप्ताह हो चुका है। लेकिन कार्यस्थल पर अब तक कार्य से संबंधित बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिससे यह पता लग सके कि इस संवेदक के द्वारा कितने राशि का किस तरह के कार्य करवाया जा है। खबर संकलन के दौरान देखा गया कि मजदूरों के द्वारा गिट्टी में मिट्टी मिलाकर सड़क पर गड्ढे को भरा जा रहा था। जब मजदूरों से पूछा गया कि संवेदक कहां है, तो मजदूरों ने बताया संवेदक यहां नहीं आते हैं हम लोगों से मुंशी काम करवा रहे हैं। वहीं यह भी देखने को मिला कि बिना पानी, पानी टैंक रोड पर दौड़ रही थी। तो वहीं रोड रोलर ड्राइवर कैमरा देख रोलर को सड़क पर दौड़ाने लगा। कब होगा सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रष्टाचार समाप्त, क्या करेंगे क्षेत्र के जनता।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद