बिहार

टीपीएस कॉलेज में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर छात्र-संवाद कार्यक्रम का आयोजन

पटना(न्यूज़ क्राइम24): आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पटना के टीपीएस कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों के साथ सरकार द्वारा राष्ट्रीय एमएसएमई अभियान-2021 के अंतर्गत एक छात्र-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० उपेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा के दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० ज्योत्स्ना कुमारी ने किया और छात्रों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम से प्रेरणा हासिल करें।

लघु उद्योग समाचार के मुख्य संपादक हरेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए इस अभियान के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम किसी महाविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित किया है तथा उन्होंने युवाओं से लघु उद्योग प्रारम्भ करने की अपील की। अन्य वक्ता के रूप में डॉ. हरीश यादव, प्रवीण ध्रुवे, मंजरी मिश्रा, रविकांत, संजीव आज़ाद आदि ने इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जुड़ने की अपील की और कहा कि हमे आत्मनिर्भर बनना चाहिये और रोजगार मांगने की अपेक्षा रोजगार देने की क्षमता विकसित करनी चाहिये।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर डॉ. श्यामल किशोर, डॉ. कृष्णनंदन प्रसाद, डॉ. अबु बकर रिज़वी, डॉ. जावेद अख्तर खान, डॉ रूपम, डॉ. विनय भूषण, डॉ हेमलता सिंह, डॉ शशिभूषण चौधरी, डॉ उषा किरण, टीपीएस कॉलेज के पूर्व छात्र संघ कॉउन्सिल मेंबर व पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र के छात्र चंदन कुमार चंचल के साथ सभी महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन्तु विज्ञान विभाग की सहायक प्रधानाध्यापिका डॉ. सानंदा सिन्हा ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार रंजन ने किया।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: