झारखण्ड

राजेंद्र बालिका विद्यालय स्कूल रोड में कभी भी बड़ी घटना हो सकता

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): कतरास बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कतरास बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस रोड राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय स्कूल रोड में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. यहां बिजली पोल की सभी तारे जर्जर हो चुकी है और पोस्ट ऑफिस गली रोड, राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय, गांधी हरिजन मध्य विद्यालय, कतरास कॉलेज एवं जीएनएम स्कूल जाने का मुख्य मार्ग है.जहां से प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में छात्र और छात्राएं आना-जाना करते हैं.पोस्ट ऑफिस गली में पहले भी तार टूट कर गिर चुका है और कई बच्चे बाल-बाल बच चुके हैं.अगर शीघ्र ही बिजली विभाग के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेकर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

error: