झारखण्ड

पोकलेन मशीन दुर्घटना ग्रस्त, मची अफरा तफरी

झरिया(न्यूज़ क्राइम24): धनबाद लोदना क्षेत्र के नार्थ तिसरा परियोजना में दोपहर को काम के दौरान टाटा हिटेची नामक पोकलेन सावल मशीन अचानक गैलरी में बैठ गया जिससे अफरा तफरी मच गई चालक राजकुमार रजक कूदकर इसी तरह जान बचाए अग्रिम प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मशीन में आग भी लग गया अफरा तफरी में कर्मी एवं अन्य लोग आए किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया धसे से हुए गैलरी से सावल मशीन को बाहर निकाला गया प्रबंधन का कहना है किसी प्रकार का छती नहीं हुआ है इस घटना को लेकर मजदूरों में भय व्याप्त है मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन सुरक्षा के ऊपर ध्यान नहीं देता है जब फेस सही नहीं है पहले भी बगल में गैलरी से काफी मात्रा में आग निकल चुका है इसके बावजूद वहां पर काम करना सही नहीं है। संजोग अच्छा था कि ऑपरेटर किसी प्रकार जान बचाई नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।इस संबंध में नॉर्थ तीसरा परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि कोई घबराने की बात नहीं है क्षति नहीं हुई है सब कुछ ठीक-ठाक है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: