क्राइमझारखण्ड

लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार!

पलामू(न्यूज़ क्राइम 24): फाइनेंस एजेंट लूटकांड का खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस मामलों में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुमनी गांव के रहने वाले श्यामुद्दीन अंसारी और आयूब अंसारी के रूप में की गई है। इन अपराधियों ने गत 16 नवंबर की शाम कलेक्शन कर लौट रहे भारत फाइनेंस लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट शिव शंकर कुमार से हथियार के बल पर पैसे का बैग, मोबाइल व बायोमीट्रिक मशीन की लूट कर ली थी। पुलिस से बचने के लिए इन अपराधियों ने पैसे को आलू के खेत में जमीन के अंदर छिपा दिया था। पुलिस ने जमीन खोद कर पैसा बाहर निकाल लिया। घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हो गई है। चैनपुर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र से इन दोनों सड़क लुटेरों की गिरफ्तार की।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया

नाश्ता दुकान में हुई चोरी मामले में दो चोर गिरफ्तार!

error: