झारखण्ड

बदमाशों ने आरटीपीएस ट्रांसपोर्टिंग के हाइवा का तोड़ा शीशा

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): चांदमारी ट्रांसपोर्टिंग मार्ग मे बुधवार को हथियार से लैस अज्ञात बदमाशों ने आरटीपीएस ट्रांसपोर्टिंग के दो हाइवा पर हमला कर शीशा तोड़ दिया। इस दौरान चालक और खलासिंयों के बीच भगदड़ मच गई।इस दौरान गाड़ी के टुटे शीशे से चालक अमरनाथ प्रमाणिक एवं खलासी बिनोद कुमार घायल हो गया। बदमाशों के इस हरकत से अन्य चालक और खलासियों मे भयभीत है। बताते है कि बस्ताकोला कोल डंप से रघूनाथपूर थर्मल पावर के लिए कोयले की ट्रांसपोर्टिंग कार्य आरटीपीएस कंपनी कर रही है।

Advertisements
Ad 1

बुधवार को दो हाइवा बस्ताकोला कोल डंप से कोयला लोड लेकर रघूनाथपूर के लिए निकला।जैसे ही दोनों हाइवा चांदमारी के पास पहुंचा वैसे ही पहले से घात लगा दो मोटरसाइकिल पर चार नकाबपोश बदमाशों ने हवा में पिस्टल लहराते हुए हाइवा को रोकने लगा। यह देख चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद बदमाशों ने खदेड़कर दोनों हाइवा को रोक लिया। इसके बाद पत्थर से प्रहार कर दोनों हाइवा का शीशा तोड़ दिया।इसके बाद सभी चांदमारी कोलियरी की ओर भाग खड़े है। मालूम हो कि सात दिन से बच्चा गुट और जमसं के समर्थक लोडिंग प्वाइंट मे पिंकिंग कार्य की मांग को लेकर बस्ताकोला और राजापुर से होनेवाले ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप कर रखा है। हालांकि आरटीपीएस कंपनी की ओर से रघूनाथपुर थर्मल पावर प्लांट के लिए ट्रांसपोर्टिंग कार्य शुरू किया गया है। चांदमारी मे दो हाइवा का शीशा तोड़ने की सूचना मिली है। इस संबंध में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: