बिहार

उज्ज्वला योजना के तहत सम्पतचक में 30 गरीब परिवारों को बांटे गए मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के संपत चक प्रखंड के जैवर ग्राम में सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह के द्वारा 30 गरीब परिवारो के बीच मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किया गया । गैस कनेक्शन पाकर गरीब परिवार की महिलाओं में हर्ष का माहौल रहा ।सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह ने कहा कि पहले गरीब परिवार की महिलाओं को भोजन बनाने के लिए लकड़ी कोयला वाले चूल्हे के धुंए के बीच जीवन कष्टमय तरिके से गुजारना पड़ता था। धुंए के चलते महिलाओं के कई तरह की बीमारियां होती थी।

Advertisements
Ad 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गरीब महिलाओं को स्वास्थ को देखते हुए उज्ज्वला योजना चलाकर मुफ्त गैस कनेक्शन देने का ऐतिहासिक कार्य शुरू कराया है। इस मौके पर सम्पत चक भारत गैस एजेंसी संचालक पूर्व मुखिया राकेश कुमार यादव , कमला सिंह दिना सिंह सुरेंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर

error: