बिहार

धूमधाम से किया गया शालिग्राम व तुलसी विवाह

अररिया(रंजीत ठाकुर): सोमवार को शालिग्राम व तुलसी का विवाह धूमधाम से कराया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ विधि-विधान से तुलसी विवाह संपन्न कराया। इसके बाद महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। भरगामा प्रखंड में तुलसी विवाह को लेकर सुबह से ही महिलाओं का पूजा-अर्चना शुरू हो गया। दो मंडपों में महिलाओं ने तुलसी माता व शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया। महिलाओं ने तुलसी माता को सोलह श्रृंगार सामग्री के साथ ही चुनरी आदि चढ़ाई और विवाह की रस्में अदा कर विधि-विधान से पूजन कर विवाह संपन्न कराया। इसके बाद महिलाओं ने तुलसी माता पर चढ़ी बिंदी एक-दूसरे को लगाई। विवाह के दौरान युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर सुचिता देवी, तृप्ति सिंह,प्रीति प्रिया राज,स्वीटी देवी व नेहा करण आदि मौजूद रहीं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: