क्राइमबिहार

एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार!

बिहटा/नेउरा(आनंद मोहन): गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा , 2जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी को किया गिरफ्तार। दोनों गिरफ्तार अपराधी की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर का रहने वाला कृष्णा कुमार एवं दूसरा युवक गोसाईं टोला के अमर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों अपराधियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत। इस संबंध में नेउरा ओपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है, जिसका गिरफ्तारी बिहटा/नेउरा थाना क्षेत्र के बेला से हुई। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में दोनों अपराधी जुटे हुए थे। वहीं सूचना मिलते ही नेउरा ओपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपने पूरे दलबल के साथ संघन घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सूत्रों का कहना है कि दोनों अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे जिसपर गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अपराधियों को मंसूबे पर पानी फेर दिया। दोनों गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई है।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: