पंजाब

307 के आरोपी सोनू उर्फ दिकू को काबू किया, पुलिस रिमांड पर

अबोहर(शर्मा जी): नगर थाना के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 307 के आरोपी सोनू दिकू उर्फ धीरज पुत्र राम भगवान वासी संत नगरी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नगर थाना 2 की पुलिस ने विजय कुमार पुत्र मदन लाल अटवाल के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 62, 19.07.2021 भांदस की धारा 307, 324, 323, 341, 506, 148, 149 के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में दूसरे आरोपी सोनू को काबू किया है। जबकि आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं।

Related posts

26 वर्षीय युवक ने अपने जीवन को समाप्त किया

भांजे के जन्म की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, डांस करते-करते मामा की मौत

भारत-USA फ्री ट्रेड डील, लैंड पूलिंग और स्टूडेंट आंदोलन को लेकर किया प्रदर्शन

error: