रांची(न्यूज़ साभार): पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले दो अपराधी नरोत्तम कोइरी और अजय कोइरी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने पिस्टल और गोली बरामद किया है. दोनों अपराधियों ने बताया कि शहर के अपराधियों से हथियार खरीदकर वह गांव के अपराधियों को बेचते थे. एक पिस्टल बेचकर 40 हजार रुपये कमा लेते थे. सोनाहातु में दोनों अपराधी हथियार सप्लाई करने गए थे लेकिन सप्लाई करने से पहले पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पुलिस को जानकारी मिल गई है कि दोनों आरोपी किस अपराधी को हथियार देने वाले थे. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के लोगों ने हथियार बेचने का पैर्टन बदल दिया है. इससे अपराधियों तक आसानी से हथियार पहुंच जा रहा है. पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपी का रांची में किस किस अपराधी से संपर्क है. दोनों अपराधी सैकडों हथियार बेच चुके है।
