पंजाब

आधा किलो अफीम व 30 हजार रूपे ड्रग मनी सहित 1 काबू

अबोहर(शर्मा जी): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह द्वारा दौराने गश्त गांव कल्लरखेड़ा की तरफ नाकाबंदी कर रखी थी कि एक युवक संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग पीछे टांग कर आते दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो उसके बैग में से आधा किलो अफीम व 30 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलेश कुमार पुत्र रामप्रताप वासी 29केवाईडी, 3पीडब्ल्यूएम खाजूवाला हालाबाद जिला बीकानेर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमाड पर भेज दिया है।

Related posts

भांजे के जन्म की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, डांस करते-करते मामा की मौत

भारत-USA फ्री ट्रेड डील, लैंड पूलिंग और स्टूडेंट आंदोलन को लेकर किया प्रदर्शन

नशे की ओवरडोज के चलते एक नौजवान की हुई मौत!

error: