पंजाब

दसूया बसपा को बड़ा झटका, पूर्व विधानसभा प्रभारी बसपा सरदार जगप्रीत साही बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा में हुए शामिल!

तलवाड़ा(प्रवीन सोहल): दसूया विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा को उस समय मजबूती मिली जब बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रभारी सरदार जगप्रीत शाही बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, महामंत्री जीवन गुप्ता,सुभाष शर्मा,सरदार दयाल सिंह सोढ़ी, राजेश बाहगा, जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास द्वारा जगप्रीत साही को सरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जनहित नीतियों को देखते हुए कई लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंजाब की समृद्धि और विकास के लिए बचनबद्ध है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को विकास कार्यों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण की चिंता है। उन्होंने कहा कि लोग खुद समझदार हैं.

Advertisements
Ad 1

इस मौके जगप्रीत साही ने कहा की वह बसपा की खराब नीतियों के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं और मोदी की जन हितैषी नीतिओ के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने बसपा नेताओं को दोषी ठहराते हुए कहा कि बसपा में पार्टी कार्यकर्ताओं का कोई मूल्य नहीं है। बसपा के कुछ नेताओं ने अकाली दल के साथ पार्टी को गिरवी रखा है।बसपा ने पैसे वाले लोगों को टिकटें बेची हैं। बसपा में पुराने लोगों की कोई कदर नहीं।इससे दुखी होकर उन्होंने बसपा को अलविदा कहा है। अब वह भाजपा के लिए काम करेंगे भाजपा को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।ईस मौके जिला उपाध्यक्ष कैप्टन कर्ण सिंह,डॉ कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

बाबा दीप सिंह मेमोरियल वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

अचानक चलती बलेरो गाड़ी को लगी भयंकर आग

मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी

error: