क्राइमबिहार

फारबिसगंज में दिनदहाड़े लूट-पाट में विफल अपराधियों ने चलाई गोली!

अररिया(रंजीत ठाकुर): सोमवार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन सशस्त्र लुटेरों ने दिनदहाड़े करीब 12 बजे फारबिसगंज थाना क्षेत्र के व्यस्तम सुभाष चौक के समीप जोगबनी रोड में पड़ने वाली पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से लूट-पाट के क्रम में विफल होने तथा मौके पर उपस्थित एक मोटरसाइकिल गैराज में मौजूद लोगों द्वारा प्रतिरोध करने पर गोली चला दी. गोली बगल में गुडडू मिस्त्री के गैरेज में काम करने वाले मटियारी निवासी मो इलियास के 20 बर्षीय पुत्र मो० सूफियान के सीने में लग गई । जिसे अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिये पूर्णिया रेफर कर दिया गया है । चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक बताई है.

इधर दिनदहाड़े घटित वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सुभाष चौक पेट्रोल पंप के पास सड़क को टायर आदि जला विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की. बाद में सूचना पर फारबिसगंज एसडीएम सुरेन्द्र कुमार अलबेला , डीएसपी रामपुकार सिंह , थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया । अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जानकारी ली तथा अपराधियों के धर पकड़ अभियान में जुट गई । वहीं घटनास्थल के आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी.

Advertisements
Ad 1

घटना के बावत कई प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया की पल्सर बाइक पर सवार तीन सशस्त्र अपराधियों ने एक व्यक्ति से झोला में रखे रुपये आदि छीनने का असफल प्रयास किया । पीड़ित अपराधियों से पीछा छुड़ाते हुए पास के गुड्डू मोटरसाइकिल गैरेज की ओर बचाओ बचाओ के शोर करते हुए भागे । अपराधियों ने मौके पर उपस्थित लोगों के विरोध पर गोली चला दी । जिसमें गैरेज के पास खड़े 20 साल के युवक मो० सुफियान को गोली लग गई । वहीं अपराधी बाइक पर सवार हो जोगबनी सड़क की ओर भाग निकले । इसी उहापोह के बीच वह व्यक्ति भी वहां से गायब हो गया जिससे अपराधी लूटपाट की कोशिश कर रहे थे.

बाद में घटना के संबंध में फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह ने पत्रकारों से कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है । साथ हीं पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश में जुट गयी है जिससे लूट का असफल प्रयास किया गया है।

Related posts

फुलवारीशरीफ में फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम की शुरुआत, 600 परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस सख्त, ‘शक्ति सुरक्षा दल’ की समीक्षा बैठक आयोजित

ऑपरेशन मुस्कान : जहानाबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान, 103 मोबाइल असली मालिकों को सौंपे

error: