बिहार

शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

फारबिसगंज(चंदन कुमार): बिहार बार कॉंसिल पटना के दिशा निर्देश पर गुरुवार को स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय स्थित वकालत खाना परिसर में एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर विगत 11 अक्टूबर को हुए निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र दिया गया।निर्वाची पदाधिकारी दुर्गानन्द प्रसाद साह के सफल संचालन में समारोह के मुख्य अतिथि एडवोकेट एसोसिएशन के अध्य्क्ष अनिल सिन्हा, महासचिव दीपक भारती, पूर्व अध्यक्ष तिलकधारी यादव, अररिया सिविल कोर्ट के अधिवक्ता दिनेश कुमार भगत के उपस्थित में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवनन्दन बहरदार, महासचिव शिवानन्द मेहता, सयुक्त सचिव राकेश कुमार दास,उपाध्यक्ष मदनलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार और अंकेक्षक प्रमोद कुमार साह सहित कार्यकरणी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए पद प्रमाण-पत्र दिया।

इस अवसर पर कार्यकरणी सदस्य दिलीप मेहता और राज कुमार झा के अलावा अधिवक्ता एस एन मंडल, आर एस दास, राजेश चन्द्र वर्मा, संतोष कुमार दास, गोपी चंद मेहता, राकेश कुमार देव, राहुल रंजन, उर्मिला जैन, युगल किशोर धाडेवाल आदि ने अपने अपने विचार व्यक्ति करते हुए नवनिर्वाचित अधिकारियों को बधाई दी। मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो ने विश्वास दिलाया कि वे लोग संघ के हित और सर्वागीण विकास के लिए तत्पर रहेंगे।

Related posts

नीट आंदोलन और बीजेपी-कांग्रेस प्रदर्शन के बीच पटना की सड़कों पर बवाल

डॉक्टरों की हड़ताल से नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, मरीज परेशान

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

error: