पंजाब

फायर कर्मचारी बलविंद्र सिंह ने रेहड़ीवाले को पीटा

अबोहर(शर्मा जी): फायर कर्मचारी बलविंद्र सिंह सुनील कुमार पुत्र भोजा राम वासी पंजपीर टिब्बा ने मारपीट का आरोप लगाया है। सुनील कुमार ने बताया कि वह फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। बलविंद्र सिंह ने उससे सेब लिए जब उसने सेबों के पैसे मांगे तो बलविंद्र सिंह ने सुनील कुमार से मारपीट की। सुनील कुमार ने बताया कि बलविंद्र सिंह ट्रैफिक पुलिस के साथ डयूटी देता है इसलिए दबादवा बनाने के लिए रेहड़ी वालों से मारपीट करता है। नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया ने मांग की ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये और गरीब को उसका हक दिलाया जाये।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बाबा दीप सिंह मेमोरियल वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया

अचानक चलती बलेरो गाड़ी को लगी भयंकर आग

मेहनत से ली हुई जमीन की कुर्की का नोटिस जारी

error: