बिहार

नरपतगंज विधायक ने बाढ़ से बर्बाद हुए क्षेत्र का लिया जायजा

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले में पिछले 18 एवं 19 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश एवं उसके बाद नेपाल से बड़े पैमाने पर आई बाढ़ से कई सड़कों का आवागमन ठप है, तो वहीं धान की खड़ी फसल एवं आलू की बोई गई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. खासकर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के किसानों को फसल नुकसान होने से गहरा आघात लगा है।इसे लेकर आज सोमवार को नरपतगंज के माननीय विधायक जयप्रकाश यादव ने बाढ़ से नुकसान हुए फसलों एवं टूटे सड़कों का जायजा लिया.

माननीय विधायक ने खैरा चन्दा,भंगही, नबाबगंज, मानिकपुर, पथराहा, बबुआन आदि पंचायतों का बाढ़ से नुकसान का जायजा लिया. बताते चलें कि नबाबगंज पंचायत के भोड़हर एवं कोशिकापुर आदि में धान एवंआलू की बोई गई खेती बर्बाद हो चुकी है और किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है.

Advertisements
Ad 1

विधायक श्री यादव ने कहा कि टूटी सड़कों की जल्द मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया जाएगा,तो वहीं नुकसान हुए फसलों के लिए जिला प्रसासन एवं सरकार से बात कर अविलंब सरकारी मुआबजा भी दिलाने का मेरा भरसक प्रयास रहेगा.

विधायक जी के साथ फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार दलबल सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों में क्षेत्र संख्या एक के जिला पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव क्षेत्र संख्या दो के जिला पार्षद प्रतिनिधि श्रवण दास,मानिकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रिकेश यादव,पोषदाहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव, नवाबगंज पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि आलोक रमन, हल्का कर्मचारी अवधेश कुमार सिंह सहित दर्जनों गगणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: