बिहार

पुलिस कोमेमोरेशन दिवस के अवसर पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में शहीदों को दी गई श्रंद्धाजलि

अररिया(रंजीत ठाकुर): पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस बलों के शहीदों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस कोमेमोरेशन डे (पुलिस स्मृति दिवस) मनाया जाता है। इस अवसर पर एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा में समस्त कार्मिकों सहित अधिकारियों द्वारा दिनांक 01.09.2020 से 31.08.2021 के दौरान शहीद हुए समस्त पुलिस एवं केंद्रीय पुलिस बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी आत्मा के शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर 56वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट श्री मुकेश कुमार सिंह मुंडा ने इस दिन के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए, वीर शहीदों के शहादत को अमूल्य बताया और कहा कि सभी कार्मिकों से आशा करते हैं कि उन महान शहीदों के प्रेरणास्वरूप आप सभी अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से बल के प्रति सदा समर्पित रहेंगे । इस अवसर पर कमांडेंट/वेटी ई. चाओबा सिंह, उप कमांडेंट कस्तूरी लाल ,सहायक कमांडेंट, रोमेश यैखोम, उप-निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता एवं 56वीं वाहिनी के समस्त कार्मिक व नव-प्रशिक्षुओं ने भी श्रद्धांजलि दी l

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

error: