बिहार

‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पटना ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना के द्वारा आज कर्पूरी ठाकुर सदन पटना में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया I सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना के महानिरीक्षक पंकज कुमार दराद, भारतीय पुलिस सेवा के नेतृत्व में आयोजित ‘पुलिस स्मृति दिवस’ समारोह के दौरान एसएसबी पटना के उपमहानिरीक्षक सुधीर वर्मा सहित अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

पुलिस स्मृति दिवस’ के दौरान पिछले एक वर्ष (01 सितंबर 2020 से 31 ने अगस्त 2021 तक) में अपनी ड्यूटी को सत्यनिष्ठा के साथ निभाते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात कुल 377 पुलिसकर्मियों ने देश की सेवा में शहादत दी थी, जिसमें सशस्त्र सीमा बल के पांच बलकर्मी अपने कर्तव्य निष्पादन के दौरान शहीद हुए थे
‘पुलिस स्मृति दिवस’ समारोह के दौरान स्मृति परेड एवं बैंड दस्ते के द्वारा शोक शस्त्र का प्रदर्शन भी किया गया।

Related posts

आठ पुलिसकर्मी निलंबित; रिश्वत लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप

जन्मजात क्लबफुट की ग्रसित बच्चों को सुरक्षित करने के लिए सदर अस्पताल में शुरू हुआ विशेष ओपीडी

बीआईटी मेसरा पटना में छात्र क्लब ‘ऊर्जा’ का शुभारंभ, वार्षिक पत्रिका ‘स्पार्क’ का विमोचन