बिहार

पंचायत चुनाव प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी पलटी, चार बच्चों की दबकर मौत और पांच घायल!

नवादा(अवध भारती): नवादा से बड़ी खबर, जहां सोमवार को एक प्रत्याशी के प्रचार वाहन पलटने चार बच्चों की दबकर मौत हो गयी. वहीं पांच बच्चें घायल हो गए. घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के असमा-कझिया मार्ग पर घटी है. बताया जाता है कि सड़क किनारे बच्चे खेल रहे थे. उसी दौरान उधर से रही पंचायत चुनाव के एक प्रत्याशी का प्रचार वाहन पलट गयी. जिससे सभी बच्चें वाहन के नीचे दब गए. जिसमे चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य पांच बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए.


फिलवक्त, सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृत्तक बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतकों में लेदहा गांव के निवासी उपेन्द्र यादव का पुत्र सौरभ कुमार, नवल पंडित का पुत्र सचिन कुमार, उदय रावत का पुत्र राजा कुमार और स्वागत पासवान का पुत्र संतोष कुमार हैं. सूत्रों कि माने तो उक्त वाहन पंचायत समिति प्रत्यशी निर्मला देवी की प्रचार वाहन है।

Related posts

सत्तापक्ष के इशारे पर मुद्दों से ध्यान भटकाने के दृष्टिगत ही पप्पू और प्रशांत किशोर तेजस्वी पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

रूस में अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक बने सुजीत पासवान : बिहार के लिए गौरव का क्षण

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

error: