उत्तरप्रदेश

एक दिवसीय दुधेश्वर नाथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को जोश प्रतियोगिता के तहत आयोजित एक दिवसीय दुधेश्वर नाथ दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने जीत के लिए दमखम दिखाते हुए उम्दा प्रदर्शन किया।इस प्रतियोगिता में 200धावकों ने क्रमशः 400,800 व 1600मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया।बतौर मुख्य अतिथि सपा नेता व पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुरुआत किया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से युवाओं में आपसी समरसता व हौसला बढ़ता है।इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।1600मीटर की दौड़ में सोनू यादव(फतेहपुर)प्रथम, मनीष(कनैला)द्वितीय व डब्लू गौतम(सरया)तृतीय स्थान पर रहे।जबकि 800मीटर में संजीत राजभर(फिरोजपुर)प्रथम,चंद्रशेखर बिंद(गोपालपुर)द्वितीय व मनीष कुमार(शेरपुर)तृतीय स्थान पर रहे।इसके अलावा 400मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में तोहिद आलम(बरवां)प्रथम,ओमप्रकाश यादव(एकवारी)द्वितीय व संदीप यादव(पकड़ी)तृतीय स्थान पर रहे।वहीं 400मीटर की दौड़ में महिला वर्ग में सुमन यादव(परसिया)प्रथम, सपना यादव(एकवारी)द्वितीय तथा अंशु वर्मा(बरवां)तृतीय स्थान पर रहीं।सभी विजेता धावकों को आगामी 20अक्टूबर को बरवां गांव स्थित दुधेश्वर नाथ बाबा के स्थान पर लगने वाले मेले में पुरस्कृत किया जाएगा।इस मौके पर आयोजक मनोज सिंह चौहान, मनोज शाह,अजय सिंह,प्रमोद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस ने नशीली सिरप की अवैध तस्करी का किया खुलासा

फर्जी मान्यता पर चल रहा विद्यालय, पूर्व सैनिक ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक की शिकायत

छात्रों ने किया प्रदर्शन, तीन दिनों का जिलाप्रशान को दिया अल्टीमेटम

error: