उत्तरप्रदेश

डेंगू की चपेट में आने से शिक्षा विभाग के कनिष्ठ सहायक की हुई मौत

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बलिया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत नवनियुक्त कनिष्ठ सहायक राकेश सिंह का निधन हो गया। नव नियुक्त सहायक डेंगू से पीड़ित थे। उनका उपचार दो दिनों से फातिमा हॉस्पिटल मऊ में चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। मऊ जनपद के मूल निवासी राकेश सिंह की तैनाती अभी हाल ही में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलिया में कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई थी। वे अपनी मां का इकलौते सहारा थे। उनकी छोटी बहन भी है। राकेश की शादी नवंबर में होने वाली थी। उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को यह असह्य दुख सहन करने की क्षमता देने के लिए कर्मचारी नेता वेद प्रकाश पांडेय, मैनुद्दीन, संजय कुंवर, वीर बहादुर, संजय यादव, खडग बहादुर, अनिरुद्ध आर्य, राजेन्द्र गुप्त, आशुतोष गुप्ता इत्यादि ने ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप

हरिहर मंदिर ट्रस्ट के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों का ट्रस्ट ने किया खंडन

जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय राकेश कुमार सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों भावभीनी विदाई