उत्तरप्रदेश

बन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रही हरे पेड़ों की कटाई

बलिया(संजय कुमार तिवारी): थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा फिरोजपुर के मौजा मुबारक पुर में हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर चल रही है। दौलतपुर से फिरोजपुर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बगीचे में तीन विशाल फलदार आम के पेड़ काट दिए गए हैं।एक तरफ सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए धुआंधार वृक्षारोपण करा रही है। वहीं लकड़ी माफिया स्थानीय पुलिस और वन विभाग के मिलीभगत से धुआंधार हरे पेड़ काट लें रहे हैं। इस संबंध में जानने की कोशिश की गई कि आखिर ये फलदार वृक्ष क्यों काटे गए तो काटने वाले गायब थे।मौके पर किसी के नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों फलदार वृक्ष थे। लड़की माफिया कटी हुई लकड़ी रात में लादकर ले जा रहे हैं। क्षेत्र में हरे व फलदार वृक्षो की कटाई हो रही है ,लेकिन न तो वन विभाग , न ही स्थानीय पुलिस इस पर रोक लगाती हुई दिख रही है । डीएफओ बलिया के मोबाइल पर कई बार संपर्क किया गया लेकिन हर बार नॉट रिचेवल का मैसेज सुनने को मिला ।

Advertisements
Ad 1

Related posts

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

error: