झारखण्ड

लक्ष्मी का शगल,पति के साथ रहकर ले रही है सांप पकड़ने का प्रशिक्षण

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): सांपों को लेकर कई तरह की किंवदंतियां उन्हें इस धरती पर एक अलग ऐसे जीव का रूप दे चुकी हैं कि उसे सामने देखकर एक बार को किसी भी मजबूत दिलवाले का कलेजा मुंह को आ जाए।भले ही वह सांप जहरीला हो या ना हो। लेकिन धनबाद के रहने वाले स्नैक कैचर दंपति के लिए इन सांपो सं पकड़ना कोई बांए हाथ का खेल है। खासकर इस दंपति में महिला सदस्य लक्ष्मी को इन सांपो से कोई डर नहीं लगता। चाहे वह दुनिया के अत्यधिक खतरनाक जहरीले सांपो में शुमार किंग कोबरा हो या फिर समुद्री रसैल वाइपर। इन्हे पकड़ने के दौरान लक्ष्मी की साहस और उत्साह देखते ही बनता है। लक्ष्मी खतरनाक सांपों को बड़े ही संयम के साथ पकड़ती हैं। पिछले तीन सालों से अपने पति बजरंगी यादव के साथ रहकर सांप पकड़ने का प्रशिक्षण ले रही हैं।

सांपों को पकड़ने की अपने शाैक की बाबत बात करते हुए लक्ष्मी बताती हैं कि उनके पति बजरंगी यादव पिछले सोलह सालों से सांपों को पकड़ते आ रहे हैं। और वे सांपों को पकड़ने के लिए बुलावे पर आस पास की जगहों के अलावा सीमावर्ती बिहार और बंगाल भी जाते रहते हैं। ऐसी ही एक दिन वे बुलावे पर सांपों को पकड़ने कहीं बाहर गए हुए थे। तभी घर में जहरीला नाग निकल आया। जिसको पकड़ने की हिम्मत किसी गांव वाले में नहीं थी। अंतत: लोगों ने उसे मार दिया। इस घटना से मुझे काफी दुख हुआ। वह कहती हैं कि इसी के बाद उसने भी सांपों को पकड़ने का प्रशिक्षण अपने पति से लेने का निर्णय किया। पहले तो वे नाराज हुए फिर काफी मन्नौवल के बाद तैयार हुए। अब हम दोनों मिल कर सांपों को पकड़ते हैं और जंगल में छोड़ आते हैं।

Advertisements
Ad 1

इस बारे में बजरंगी यादव बताते हैं कि इन्होंने अभिषेक दास से सांप पकड़ने की ट्रेनिंग ली है। इन्होंने बताया अबतक उन्होंने पांच सौ से भी ज्यादा जहरीले सांपो को पकड़ा है। शुरू शुरु में ता काफी परेशानी होती थी। लेकिन धीरे धीरे सांपों को पकड़ने का जुनून सा होता गया। यादव कहते हैं कि इस प्रोफेशन में आने के बाद सांपों से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां हासिल हुई, जिससे सालों से चली आ रही कई भ्रांतिया टूटी। अब तो बस लोगों से वे यही कहते हैं कि कहीं भी सांप दिखे तो उसे मारे नहीं, बल्कि स्नैक कैचर की मदद से उन्हें सुरक्षित जंगलों मे छोड़ने की आदत डालें। रविवार को स्नैक कैचर दंपति गांधी सेवा सदन के प्रांगण में सांप होने की सूचना पर पहुँचे थे। काफी प्रयासों के बावजूद इन्हें कोई सफलता नही मिली। हालांकि दोनों ने मिलकर पुटकी स्थित एक घर से इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा (नर और मादा) को पकड़ा। जिसे ढांगी पहाड़ी या टुंडी पहाड़ी में सुरक्षित छोड़ने की बात कही।

बजरंगी ने बताया इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपो में से एक है। इसके काटने से इंसान का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। किसी इंसान को काट लेने पर डेढ़ से दो घण्टे के भीतर व्यक्ति की मौत हो जाती है।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: