बिहार

वार्ड सदस्य उम्मीदवार बेबी देवी का नामांकन रद्द करने को लेकर दिया आवेदन

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत सोनापुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 के वार्ड सदस्य पद हेतु बेबी देवी मेहता,पति सुजेश मेहता ने नामांकन आवेदन दिया है।वार्ड संख्या 17 निवासी रमेश पासवान, पिता स्व०फनीलाल पासवान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी नरपतगंज को आवेदन देकर वार्ड सदस्य उम्मीदवार बेबी देवी मेहता का आवेदन रद्द करने की मांग की है. दिए गए आवेदन में श्री पासवान ने कहा है कि सोनापुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 के वार्ड सदस्य पद हेतु उम्मीदवार बेबी देवी मेहता ,पति सुजेश मेहता को दोहरी नागरिकता प्राप्त है।

बेबी देवी मेहता जहां नेपाल के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03,गाऊ विकास समिति अमड़ुआ वार्ड संख्या 06 के पेज नम्बर 16-17 में क्रमांक 51225/53225 में अंकित है तो वहीं पंचायत आम निर्वाचन नामावली 2021 में प्रा० नि० क्षेत्र संख्या-17 के क्रमांक 84 पर भी अंकित है।

Advertisements
Ad 1

वहीं श्री पासवान ने दोनों देशों की मतदाता सूची भी अपने आवेदन के साथ संलग्न किया है।देखना होगा कि इसपर निर्वाची पदाधिकारी, नरपतगंज इसपर क्या कदम उठाते हैं।

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: