फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के चेहरा कलां प्रखंड के करहटीया गांव में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को उसके पड़ोसी मनचले युवक ने सोये अवस्था मे चाकू मार बुरी तरह जख्मी कर दिया। मनचले युवक मो हुसैन पिता मो असगर अली की बुरी नज़र का विरोध करने पर हुसैन ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। नाबालिक लड़की के शोर मचाने पर हमलावर फ़रार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने लड़की को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना के फुलवारी शरीफ के एक हॉस्पिटल इलाजरत नाबालिग लड़की न्याय की गुहार लगा रही है। फुलवारी के एक रिश्तेदार की मदद से फुलवारी शरीफ थाना अस्पताल पहुंचकर लड़की का बयान लिया है। उधर गांव में मौजूद पीड़िता की भाभी को हमलावर मो हुसैन के परिजन मामला मैनेज करने की धमकी दे रहे हैं। घटना से परिजनों में डर और खौफ का माहौल है। फुलवारी के अस्पताल में पीड़िता अपने भतीजे और एक महिला परिजन के सहारे इलाज करा रही है। जानकारी के अनुसार पड़ोसी की बुरी नजर का विरोध करने पर 16 साल की नाबालिग लड़की को चाकू मार मनचले युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। लड़की की हत्त्या का प्रयास करने वाला बदमाश वारदात के बाद फरार हो गया । मनचले युवक ने लड़की पर आधी रात में उस समय जानलेवा हमला किया जब वह अपने कमरे में सो रही थी। अचानक जानलेवा हमले से घबराई लड़की ने जब बचने की कोशिश की तो मनचले चाकू के कई वार कर बुरी तरह लहूलूहान कर दिया। घटना के वक्त लड़की के 90 साल के वृद्ध पिता भी कमरे में सो रहे थे। लड़की के चिल्लाने पर परिहार वाले जगह और आसपास के लोगों की मदद से कृष्णा हॉस्पिटल महुआ ले गए । लड़की की नाजुक हालत देखते हुए वहां से पटना रेफर कर दिया गया। पटना के बाईपास में मेडिवर्ल्ड हॉस्पिटल में परिजनों से इलाज के नाम पर करीब 35 से 40 हजार रुपए ऐंठ लिए लेकीन गंभीर रुप से घायल लड़की की हालत में सुधार नहीं हुआ तब परिजन बेहतर इलाज के लिए फुलवारी शरीफ लेकर आए। फुलवारी शरीफ के हारुण नगर मे एक रिश्तेदार मो सदरे आलम के मदद से सिटी हॉस्पिटल हारून नगर में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया । लड़की की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। लड़की की मां की मौत हो चुकी है जबकि पिता काफी वृद्ध है। पीड़िता नाबालिग लडक़ी अपनी भाभी के साथ रहती है वही उसके भाई मुम्बई में एक बिल्डर के घर मुंशी का काम करते हैं।
घायल लड़की के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद इलाज कराने के लिए लेकर अस्पताल चले गए जिसके चलते वहां के स्थानीय गोरौल थाना में मामला दर्ज नहीं करा पाये। लड़की के परिजनों ने बताया कि फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को सूचना दी गयी तब पुलिस अस्पताल पहुंच कर घायल लड़की का बयान लिया हैं । अस्पताल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद नियमानुसार जहां घटना हुई है वहां के लोकल थाना को मामला रेफर कर दिया जाएगा.
पीड़िता के भतीजे अहमद रजा ने बताया कि पड़ोसी मो हुसैन डेढ़ साल से लड़की को परेशान कर रहा था। मो हुसैन बदमाश टाईप का लड़का है और वह जबरदस्ती गलत काम करने का दबाव दे रहा था । उसकी गलत नियत का काफी विरोध किया गया लेकिन रात में सोए हालत में घर मे घुसकर जबरदस्ती गलत काम करना चाहता था जिसका विरोध करने पर चाकू से पेट मे मार दिया। इसके बाद कई वार किया जिससे हाथ भी बुरी तरह जख्मी है। पेट मे गहरा जख्म है जिससे हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता का भतीजा ने बताया की हमलावर मो हुसैन की मां घर में मौजूद परिजनों को और कॉल कर यहां भी धमका रही है। वही गांव वाले भी हमलावर के पक्ष में मामला मैनेज करने का दबाव डाल रहे हैं.
पीड़ित लड़की के रिश्तेदार हारुन नगर निवासी मो सदरे आलम ने कहा कि लड़की को न्याय मिलना चाहिए। फुलवारी शरीफ थानेदार को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है। घटना 25 सितम्बर की आधी रात करीब 2 बजे घटी है । जिस वक़्त घटना हुई उसी कमरे में लड़की के वृद्ध पिता सो रहे थे जबकि बगल वाले कमरे में भाभी सो रही थी। घटना के बाद पहले लड़की को कृष्ना हॉस्पिटल महुआ में भर्ती कराया गया था । वहां से पटना के बाईपास में मेडिवर्ड हॉस्पिटल में लाया गया । अस्पताल वालों ने यहाँ 40 हजार रूपया ले लिया लेकिन मरीज की हालत में कोई सुधार नहीँ हुआ तब 27 सितम्बर को चार बजे शाम में सिटी हॉस्पिटल फुलवारी हारून नगर में भर्ती हुई।
