बिहार

फलका में मुखया पद के लिए 40 सहित 510 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन का पर्चा

फलका प्रखंड मुखिया पद पर अजहरुद्दीन उर्फ राजू हिना परवीन, बीबी फातमा उर्फ पुष्पा इमरान, समिति सदस्य अमीरा खातून मुस्कान आरजू

फलका(सरफराज आलम): फलका प्रखंड 13 पंचायतों में चौथे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न पदों से कुल 510 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामजदगी का परचा दाखिल किए नामांकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में काफी गहमागहमी बनी रही तथा मुखिया, सरपंच, समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों के द्वारा काफी समर्थकों के संग ढोल बाजे के साथ नामांकन कराने पहुंचे थे जिस कारण प्रखंड मुख्यालय गेट के बाहर समर्थकों कि काफी भीड़ रही भीड़ रहने के कारण फलका श्रीपुर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही नामांकन के तीसरे दिन विभिन्न पदों के नामांकन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे और सभी काउंटरों पर भीड़ की स्थिति बनी हुई थी.

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मधु कुमारी ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन सभी पंचायतों से मुखिया पद के लिए 40 सरपंच पद के लिए 36 पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 38 वार्ड सदस्य के लिए 200 वार्ड पंच के लिए 196 कुल 510 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.

मोरसंडा पंचायत से मुखया पद के अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक और हिना परवीन पर्चा दाखिल किया जबकि वही मधेली पंचायत के बीबी फातमा उर्फ पुष्पा इमरान पर्चा दाखिल किया जबकि मोरसंडा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अमीरा खातून और मुस्कान आरजू पर्चा दाखिल किया जबकि वही पंचायत समितिनामांकन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा कुमारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी अवधेश कुमार , राजस्व पदाधिकारी आरिफ हुसैन मॉनिटरिंग कर रहे नामांकन कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में दंडाधिकारी समेत फलका पुलिस का चौकस दिखें।

Related posts

ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, सरकार देगी पूरा सहयोग : सीएम सम्राट चौधरी

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

error: