अररिया(रंजीत ठाकुर): अखिल भारतीय नाई संघ नरपतगंज की मासिक बैठक स्थानीय हाई स्कूल के मैदान में संघ के सदस्य योगेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्ष शील बनाने पर विचार किया गया साथ ही मासिक शुल्क की वसूली करने पर विचार किया गया. बैठक में चर्चा किया गया कि अखिल भारतीय नाई समाज से भी ग्राम पंचायत के चुनाव में लोगो को उतारा जाए जो समाज के सामाजिक उत्थान की लड़ाई लड़ सके। बैठक में यह भी चर्चा किया गया कि जहाँ भी समाज के लोग उमीदवार होते है उन्हें सहयोग किया जाये। इस मौके पर अध्यक्ष श्याम ठाकुर, सचिव प्रमोद ठाकुर,
उपाध्यक्ष बब्लू ठाकुर, सलाहकार सदस्य विनोद कुमार ठाकुर, रंजीत ठाकुर, विराजी ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, पप्पू ठाकुर, चंदन ठाकुर, चानो ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, रामु ठाकुर, सुनील ठाकुर, सोनू ठाकुर, शंकर ठाकुर, संतोष ठाकुर, राजू ठाकुर, पूरनचंद ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, रामचन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
previous post
